फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया एंटी इनजस्टिस कौंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामदेव एक संघर्ष सीरियल में ब्राह्मणों की छवि को गलत दिखाने आदि के विरोध में ऑल इंडिया एंटी इनजस्टिस कौंसिल ने शुक्रवार को धरना देकर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर आयोजित धरने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन में उन्होंने बाबा रामदेव पर विभिन्न आरोप लगाए। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रामदेव एक संघर्ष सीरियल में ब्राह्मण समाज की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। इससे समाज में भाईचारे पर बुरा प्रभाव पडे़गा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव की कंपनी के उत्पादों को जीएसटी से बाहर रखा गया है। उन्होंने एक पखवाडे़ में जांचकर कार्रवाई करने की मांग की। रमेश ग्रोवर, सतेंद्र, रामपाल, महेश कुमार, अश्वनी शर्मा, शाहना परवीन, शब्बा सिद्दीकी, नीलू, डॉ. शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें