सहारनपुर। मदर टेरेसा नर्सिंग स्कूल एंड अस्पताल की निदेशक पलक राणा ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि उनका कॉलेज 15 वर्षों से उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ द्वारा संचालित है। जीएनएम द्वितीय वर्ष की परीक्षाफल में 39 में से 19 छात्राएं उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की परीक्षा में अनुत्तीर्ण घोषित हुईं। फेल होने का आरोप इन छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया और अवैध रूप से दबाव बनाने के लिए आत्मदाह की धमकी दी। जिला प्रशासन से झूठी शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई, जिसमें कॉलेज प्रशासन निर्दोष पाया गया। कॉलेज प्रशासन ने अपना पक्ष पुलिस-प्रशासन के सामने रखा। अब छात्रों को अनुशासनहीता के चलते कॉलेज प्रशासन द्वारा निष्कासित किया गया है। आरोप है कि निष्कासित छात्राएं कॉलेज पर निराधार आरोप लगाकर धमकी दे रही हैं।