फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितताओं पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में अनियमितताओं पर नोटिस जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों और 48.36 लाख के विकास कार्यों में लापरवाही उजागर होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन में जवाब ना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जांच में ब्लॉक गंगोह के गांव कुंडाकलां में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण और विकास कार्यों में 48 लाख 36 हजार रुपये की अनियमितता मिली है। ग्राम प्रधान शमीम के अलावा सचिव सलीम अहमद तथा राकेश शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब ना देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व भी विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ कई ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर चुके है। केंद्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। सहारनपुर को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए शासन ने अक्टूबर 2018 तक का समय निर्धारित किया है। लेकिन सरकारी तंत्र की उदासीनता के चलते कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें