फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता के लिए 26 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में 26 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। नगर के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में राज्यस्तरीय खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित सब जूनियर वालीबाल प्रतियोगिता में जिले से 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का समापन देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने कराया।
जिला स्तरीय वालीवॉल प्रतियोगिता में ब्राइट होम पब्लिक स्कूल नानौता, रेडिएंट पब्लिक स्कूल नानौता, ग्रीन फील्ड एकेडमी नानौता, किसान सेवक इंटर कालेज नानौता, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल सरसावा, जीआईसी पब्लिक स्कूल नागल के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, प्रतियोगिता आयोजक गौरव पुंडीर, उपाध्यक्ष विनय पुंडीर, सचिव मोनीश पुंडीर आदि रहे। प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के लिए शिवेंद्र राणा, विशाल राणा, दुष्यंत राणा, सार्थक राणा, आदेश राणा, अभय पंवार, शिवांक पंवार, आशीष पुंडीर, रोहित पुंडीर, आयुष पंवार, हिमांशु कमल, सागर चौधरी, जतिन चौधरी, ज्ञानेंद्र सिंह, आर्यन शर्मा, उज्जवल शर्मा, प्रशांत पुंडीर, विशू राणा, अक्षय कौशिक, आदेश पंवार, विशाल राणा, देवव्रत चौधरी, युवराज, लक्ष्य पुंडीर, अनिरुद्ध, अभय कौशिक आदि खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें