फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा जागरूकता के लिए रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पीजी पायस इंटर कॉलेज एवं मोंटफोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा महिला सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन स्कूल गेट से मुख्य बाजारों से होते हुए ज्योतिबा फूले चैक तक जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए सुरक्षित और सशक्त नारी योजना के तहत 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक नारी सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी उतने ही अधिकार हैं, जितने पुरुषों को। नारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ समाज की भी है। समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस यह जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा संबंधित टिप्स देते हुए उन्हें सदैव जागरूक रहने की सलाह दी। कॉलेज के प्रबंधक पंकज गर्ग ने कहा कि महिलाओं को सदैव सचेत रहना चाहिए। अंजान लोगों को कभी भी अपना नाम, पता व फोन नंबर नहीं देना चाहिए। कभी भी कोई घटना यदि होती है तो तुरंत अपने अभिभावक व पुलिस को बताना चाहिए।
प्रधानाचार्या नीतू वालिया ने कहा कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए महिला हैल्प लाइन 1090 एवं 100 नंबर को याद रखना चाहिए तथा अपने पास डिपोटेरेट स्प्रे, पेपर स्प्रे, मिर्च का स्प्रे आदि अपने साथ रखना चाहिए। इस अवसर पर मनोज यादव, प्रदीप, ब्रिजेश, कुलदीप, हर्ष मित्तल, कपिल, सौरभ, मोना, अंजलि, सारिका, अदिति शर्मा, प्रिया यादव, राखी, आरती, श्वेता, रीतिका, श्रुति, साक्षी, सलोनी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें