फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं हैं। वह अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर रहते हुए अन्याय एवं उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं। पुलिस उनके साथ है। उन्होंने स्मार्ट फोन को लेकर भी महिलाओं को सावधान रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन से भी अपराध बढ़े हैं। इसलिए छात्राएं सोशल मीडिया जैसे फेसबुक आदि पर अपने फोटो अपलोड न करें, कोई आपके फोटो डाउनलोड कर उसके साथ छेड़छाड़ कर सकता है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। रास्ते में आते जाते समय छेड़छाड़ या फिर अन्य किसी घटना के होने पर डरें नहीं, बल्कि तुरंत वुमन पावर हेल्पलाइन 1090 या फिर 100 नंबर सेवा पर कॉल करें। स्कूल कॉलेजों के बाहर घूमने वाले गुंडा तत्वों के संबंध में गोपनीय तरीके से पुलिस को सूचना दें, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें। आपके आसपास या फिर रास्ते में मंडराने वाले मनचलों के बारे में भी हेल्पलाइन नंबरों या फिर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह, प्राचार्य डॉ. विपिन गिरि आदि की भी मौजूदगी रही। उधर, छुटमलपुर में एएचपी इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फतेहपुर थाना प्रभारी भानू प्रताप सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए वुमन पावर हेल्पलाइन नंबर बताया और कहा कि छात्राएं और महिलाएं विपरीत परिस्थितियों में पुलिस की मदद लें, ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें। कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज राधेश्याम, प्रधानाचार्य भूप सिंह, संजय राठौर, भवर सिंह, ब्रिजेश शर्मा, डॉ. अशोक राय, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष बहादुर, देवी दत्त शुक्ला, जगमाल सिंह आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें