फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में आग से दो लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान में आग से दो लाख का सामान जला
विज्ञापन

अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला मेमारान में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये की कीमत का घरेलू सामान जल गया। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। सूचना पाकर हल्का लेखपाल और पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मेमारान निवासी नसीर अहमद ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब बारह बजे जब वह शादी से वापस लौटे तो उनके मकान में भयंकर आग लगी थी। नसीर ने बताया कि शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा आग पर पानी और मिट्टी डालकर करीब दो घंटे में काबू पाया जा सका। मगर तब तक घर का सामान जलकर राख हो चुका था। चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने घटना के बारे में जानकारी ली। हल्का लेखपाल रामनारायण ने भी नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित ने नुकसान की कीमत दो लाख रुपये बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें