फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालयों में घटनाओं की पुनर्रावृति रोकने को व्यवस्था कराए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवपाल राणा की रुड़की कोर्ट परिसर में की गई हत्या पर राजपूत चेतना मंच ने दुख प्रकट किया है। साथ ही सरकार से भविष्य में न्यायालयों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मजनूवाला रोड स्थित संगठन कार्यालय पर शोकसभा में संस्थापक डा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देवपाल राणा हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को कड़ी सजा दी जाए, लेकिन किसी भी निर्दोष को इस घटना से न जोड़ा जाए। क्योंकि इस प्रकार की घटनाएं अपराधियों के बेखौफ होने का प्रमाण हैं। मंच सदस्यों ने देवपाल राणा की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। ज्ञात रहे कि करीब चार दिन पूर्व देवपाल सिंह की बदमाशों ने कोर्ट पसिर में उस समय गोलियों से बरसाकर हत्या कर दी थी जब वह पेशी के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। हालांकि कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस के जवानों ने जवाबी फायरिंग करते हुए दो बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनके एक साथी को उसी दिन पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा कि इस हत्याकांड का ताना बाना नानौता ब्लाक प्रमुख के पति ऋषिपाल राणा ने बुना था, क्योंकि देवपाल राणा ने घायल अवस्था में ऋषिपाल राणा का ही नाम लिया था। जिसकी कुछ सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गई थी। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश राणा, मोकिंत राणा, ब्रजपाल सिंह पुंडीर, डा. सुखपाल सिंह, श्याम सिंह रावत, पवन सिंह राणा, राजेंद्र चौहान, गजराज सिंह राणा, जगबीर सिंह, मेघराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें