फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ थाना क्षेत्रों के 19 स्थानों पर हॉटस्पॉट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद में आठ थाना क्षेत्रों के 19 स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाने वाले स्थानों को चिन्हित कर हॉटस्पॉट घोषित किया। उन्होंने बताया कि जिले में 31 जुलाई तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 997 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को आदेश कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया। उनमें थाना बड़गांव क्षेत्र का गांव मिर्जापुर, थाना कोतवाल नगर क्षेत्र में न्यू बस्ती एवं न्यू माधो नगर, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का दूधली बुखारा, थाना मंडी क्षेत्र के तहत शिवपुरी मंडी, गणपत सराय, टोली अज्जामन निकट अपेक्षा प्रिंटिग प्रेस एवं महेंदी सराय मजीद भट्टे वाली गली नंबर चार, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश लोक कॉलोनी एवं मिगलानी बिल्डिंग, थाना चिलकाना क्षेत्र के तहत सोमदत्त के पास वाली गली छोटी पठेड, रघुनाथपुर, थाना जनकपुरी क्षेत्र के नंद वाटिका एवं गली नंबर तीन, अमरदीप कॉलोनी, थाना सदर बाजार क्षेत्र के मकान नंबर यू/4 वाली गली, हकीकतनगर, गली नंबर दो विनोद विहार, मनोहरपुर (हसनपुर चौकी के पास), गली नंबर तीन पवन विहार, जेजे पुरम, लक्ष्मीपुरम, गलीरा चौक ( मोल्हू की कोठी के पास) और मकान नंबर 242 शिव विहार को हॉटस्पॉट घोषित किया।
उन्होंने बताया हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में बल्ली लगा कर चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मी, दैनिक आपूर्ति कर्मी और जिला प्रशासन के स्टाफ द्वारा अनुमति प्राप्त व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया है। डीएम ने बताया कि इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में जारी किए सभी पास एवं अनुमति पत्र निरस्त किए गए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रभावित स्थानों पर हॉटस्पॉट के नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें