फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 18.88 लाख बच्चे और युवा आज खाएंगे एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 4427 सरकारी और निजी स्कूल, 3422 आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने 18.88 लाख बच्चों व युवाओं को चिह्नित किया है। इस दिन वंचित रहने वालों को मॉपअप राउंड चलाकर 13 फरवरी को दवा दी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जिलेभर के 4427 सरकारी, निजी स्कूल, मदरसे और 3422 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 18 लाख 88 हजार 569 बच्चों व युवाओं को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। इसके अलावा यदि कोई बच्चा बीमार है तो उसे भी यह दवा नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशिक्षित शिक्षक और आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता यह दवा खुद अपने सामने खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि गोली के खाने से कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि स्वस्थ रखने में कारगर है। दवा का उद्देश्य केवल कीड़ों से मुक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य में सुधार लाना है। कीड़े खत्म होने से भूख बढ़ेगी और उनका चिड़चिड़ापन दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें