फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्धाभिषेक कर महाराणा की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती पारंपरिक हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। बड़गांव में क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को गंगा जल, दूध आदि से नहलाने के बाद माल्यार्पण कर हलवे का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर कस्बे के रामपुर तिराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सुबह करीब सवा दस बजे माल्यार्पण किया गया। सुबह ही क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर कान सिंह राणा के नेतृत्व में क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष नाथी सिंह पुंडीर, भाजपा के जिला महामंत्री अजीत सिंह राणा, एडवोकेट रणदीप सिंह पुंडीर, सहदेव राणा, देवेंद्र राणा, मोहन राणा, कालूराम प्रधान, मुकेश कुमार आदि ने साथियों सहित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हलवे का प्रसाद वितरित किया। उधर, गांव मिर्जापुर में भी क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा को दूध और गंगाजल से नहलाने के बाद हलवे के प्रसाद का वितरण किया। शिमलाना गांव स्थित महाराणा प्रताप स्मारक इंटर एवं डिग्री कालेज में स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर प्रबंधक समिति तथा अध्यापकों ने जलाभिषेक के बाद माल्यार्पण किया। इससे पूर्व महाराणा प्रताप इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
13 जगह प्वाइंट बनाकर तैनात किया पुलिस बल
बड़गांव। क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सुरक्षा पूरी तरह चाक चौबंद रही। कुल 13 जगह पाइंट बनाकर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा, एसपी सिटी अतुल भटनागर और सीओ देवबंद अजय कुमार शर्मा दिन भर बड़गांव थाने पर कैंप किए रहे। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से शाम तक कस्बे के महाराणा प्रताप चौक, सहारनपुर-रामपुर मनिहारान तिराहा, महेशपुर स्कूल, शिमलाना मोड़ महेशपुर, महाराणा प्रताप प्रतिमा शिमलाना, शब्बीरपुर स्थित हलवाई की दुकान, शब्बीरपुर गांव, मिर्जापुर चौराहा अंबेहटाचांद, महाराणा प्रताप प्रतिमा मिर्जापुर, बडग़ांव-दल्हेड़ी-मियानगी चौराहे, रामपुर रोड, महेशपुर तिराहे देवबंद रोड, अंबेहटा रोड शब्बीरपुर तिराहे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें