फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में बाधक बनने वालों को चिह्नित करेंगे मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान में बाधक बनने वालों को चिह्नित करेंगे मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने की जिम्मेदारी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने मतदेय स्थलों के भ्रमण के समय बीएलओ का नाम, पदनाम और नंबर भी अपने पास रखें। मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर भवन, बिजली, रोशनी, पेयजल, शौचालय, रैंप की स्थिति देख लें। अब समय कम है। तीन चार दिन में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदेय स्थलों का भ्रमण कर कमियों को दूर करा लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने थानों का भ्रमण करके थानाध्यक्षों के साथ बातचीत भी कर लें। किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट का मोबाइल डिस्चार्ज न होने पाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी की डायरी जरूर देखेंगे।
रविवार को आईआईटी रुड़की के आईपीटी सभागार में प्रशिक्षण में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ईवीएम और वीवीपैट को खुद संचालित करना सीख लेंगे। अपने संबंधित पीठासीन अधिकारी को भी संचालित करना बताएंगे। ईवीएम और वीवी पैट को धूप की रोशनी और गर्मी से बचाने के लिये सभी जरूरी कदम उठाएंगे। किसी भी दशा में किसी सियासी दल का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। हर दो घंटे में चुनाव की सूचना निर्वाचन आयेाग को निर्धारित प्रारूप पर भेजी जानी है।
विज्ञापन

आईजी शरद सचान ने मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि संबंधित थानों में जरूर जाएं। गांव के बारे में जानकारी प्राप्त करें। अपने क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को न केवल चिह्नित करेंगे बल्कि उनके बारे में पूरा ब्योरा भी उपलब्ध कराएंगे ताकि चुनाव को प्रभावित करने के आरोप में उचित कार्रवाई की जा सके। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर थाने में तत्काल सूचना दें। किसी मतदाता को वोट डालने से मना करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि सभी एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट से प्राप्त सूचना पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देंगे। मतदेय स्थलों पर कमी पाए जाने पर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट सीधे जिम्मेदार होंगे। भ्रमण के दौरान एआरओ की रिपोर्ट के आधार पर मतदेय स्थल देखा जाएगा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीम 24 घंटे काम करेगी। जनपद में बनाए गए चेकपोस्ट का निर्धारण कर लिया गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक आठ घंटे के बाद रोस्टर के अनुसार सूचना देगी। मतदाता को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी स्टेटिक सर्विलांस टीम की है। कोई व्यक्ति 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर जा रहा है तो उसकी जांच प्रत्येक दशा में करनी है। दो लाख से अधिक धनराशि पाये जाने पर आयकर विभाग को सूचना देनी होगी। उन्होने आयकर विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001806555 एवं 18001806554 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार, अपरजिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री शेरी, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें