फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर सेल्समैन पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर सेल्समैन पर हमला
विज्ञापन

बेहट। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से सेल्समैन को रोक लिया। उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर सेल्समैन को घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मिर्जापुर निवासी मुस्तफा पुत्र जब्बार परचून के सामान की सप्लाई करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह छुटमलपुर में व्यापारी को भुगतान देेकर बाइक से अपने गांव मिर्जापुर लौट रहा था। रास्ते में गांव जाटोवाला के पास नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने आतंकित करके मुस्तफा को रोक लिया। इसके बाद मुस्तफा का मोबाइल फोन छीन लिया और बैैटरी निकालकर पास की झाड़ी में फेंक दिया। मुस्तफा की तलाशी ली, तो उसके पास से नकदी नहीं मिली। इसी दौरान बदमाशों ने उसे पीटना शुरू किया, तो मुस्तफा ने विरोध कर दिया। इस पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से मुस्तफा के माथे पर प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुस्तफा को निकट के अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। मिर्जापुर थाना प्रभारी योगेश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें