फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में देवबंद का वार्ड चार और निगम में वार्ड 42 सबसे स्वच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में देवबंद का वार्ड चार और निगम में वार्ड 42 सबसे स्वच्छ
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रही स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 2018 में नगर निगम क्षेत्र में वार्ड संख्या 42 और जिले में देवबंद का वार्ड संख्या चार विजेता रहा है। रविवार को आईटीसी के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विजेता रहे वार्डों के पार्षद और समितियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी एसके दूबे, आईटीसी के मेजर जेके सिंह, सुरजीत सिंह और मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी गीताराम व लेखाधिकारी एसके मिश्रा ने मेहमानों का स्वागत किया। योग गुरु भारत भूषण ने नागरिकों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि हमें अपने सहारनपुर को आंकड़ों के हिसाब से नहीं आंखों के हिसाब से भी स्वच्छता में नंबर वन पर लाना होगा। फादर जॉन वैसले ने कहा कि यदि हम अपनी तरह ही अपनी गली, परिवेश को स्वस्थ रखेंगे तो उससे भाईचारा भी बढ़ेगा। पंडित मुकेश शर्मा और सरदार सुरजीत सिंह ने भी सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह अध्यक्ष मेयर संजीव वालिया ने सभी पार्षदों व जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह स्वच्छता को अपने व्यवहार में भी शामिल करें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। अंत में विजेता वार्डों की घोषणा की गई। योगी भारत भूषण, डीएम आलोक कुमार पांडेय, महापौर संजीव वालिया और अन्य मेहमानों द्वारा संबंधित वार्डों की स्वच्छता समितियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर परमानंद झा, नगरपालिका सरसावा के चेयरमैन बिजेंद्र, रामपुर मनिहारान नगर पंचायत की चेयरपर्सन शकुंतला देवी, चेयरमैन नकुड़ शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे। संचालन संदीप शर्मा ने किया।
प्रोत्साहन राशि के रूप में इनाम पाएंगे वार्ड
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि जो वार्ड स्वच्छता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए हैं उन्हें इनाम भी दिया जाएगा। प्रथम स्थान पर आने वाले वार्ड को साढे़ ग्यारह लाख, द्वितीय स्थान पर आने वाले को साढ़े सात लाख तथा तृतीय स्थान वाले को साढे़ पांच लाख रुपये वार्ड प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे।
नगर निगम पुरस्कृत हुए वार्ड
नगर निगम में वार्ड 42 पहले स्थान पर रहा, जिसकी स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष विजय कालड़ा को टीम के साथ पुरस्कृत किया गया। दूसरे स्थान पर वार्ड 39 रहा, जिसकी समिति के अध्यक्ष अरुण उपाध्याय को टीम के साथ पुरस्कृत किया गया। तीसरे स्थान पर वार्ड 48 रहा, जिसकी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र बालियान को टीम के साथ पुरस्कृत किया। सबसे तेज स्वच्छ होता वार्ड में वार्ड 64, सर्वोच्च जन सहभागिता के क्षेत्र में वार्ड 60 ने पहला स्थान हासिल किया। इनके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

जिले के पुरस्कृत वार्ड
जिला स्तर पर देवबंद नगर पालिका में वार्ड संख्या चार ने बाजी मारी, जिसके अध्यक्ष बलदीप सिंह को टीम के साथ पुरस्कृत किया गया। दूसरे स्थान पर नगर पंचायत बेहट का वार्ड संख्या 11 रहा, जिसके अध्यक्ष फराज अहमद को टीम के साथ पुरस्कृत किया गया। तीसरे नंबर पर नगर पालिका सरसावा का वार्ड संख्या पांच रहा, जिसके अध्यक्ष अमित गुप्ता को टीम के साथ पुरस्कृत किया गया। चौथे नंबर पर नगर पंचायत अंबहेटा का वार्ड नंबर एक, और पांचवें नंबर पर नगर पंचायत रामपुर मनिहारान का वार्ड संख्या सात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें