सहारनपुर। बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा साहब के संदेश शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो पर बल दिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा की गई। जिलाध्यक्ष शशि वालिया, अरविंद पालीवाल, शकुंतला सिंह, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, अर्चित जैन, गणेश दत्त शर्मा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के एससी/एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान पर चलकर देश तरक्की के रास्ते पर है। बाबा साहेब ने वंचित, शोषित वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाए। श्रद्धांजलि सभा में संजय जाटव, अशोक सैनी, जादोराम गुप्ता, अशोक शारदा, गुलफाम अंसारी, संजीव कौशल, नसीब खान, गौरव वर्मा, सौरभ धीमान, कार्तिक बिरला, अमित कांबोज मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में डाक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में सपा अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान, आजम शाह, ब्रिजेश, प्रवीण कुमार, अब्दुल गफूर, सहदेव, लाखन यादव, रतन यादव, हसीन कुरैशी, वेदपाल, अजय कुमार, रविदत्त, रजत, फरहाद, सलीम मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा एवं डाक्टर भीमराव आंबेडकर समारोह समिति ने आंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा की। जिसमें महापौर संजीव वालिया, अतर सिंह गौतम, राजपाल गौतम, बाबूलाल गौतम, मोहर सिंह, रविपाल गौतम, भोपाल सिंह गौतम, ऋषिपाल बौद्ध, सुरेंद्र गौतम, सुनील, सुशील, राजकुमार मौजूद रहे।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा नवीननगर स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा कर बाबा साहेब का भाव पूर्ण स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में महानगर अध्यक्ष प्रवीण गौतम, विजय गौतम, टिंकू कपिल, देशबंधु डाबरे, सोनू, विकास, विपिन मौजूद रहे।
बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम नंदपुर में बाबा साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पंकज सैनी, राजकुमार कर्णवाल, संजीव चिकारा, लोकेंद्र, विनोद शामिल रहे। हकीकतनगर में श्रद्धांजलि सभा में डाक्टर राजेश कोहली, नौशाद, बेबी, शशि कोहली, प्रतिमा, सौबीर मौजूद रहे।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि अर्पित की। कैलाश नाथ सोनकर, जिलाध्यक्ष साधूराम, मदन सतोषी, धनप्रकाश, प्रदीप कुमार सिंह, सतेंद्र गौतम, कुलदीप सिंह, संजय तेगवाल, इसम सिंह, सुभाष, बिजेंद्र, मीनू बर्मन, संजीव नौटियाल, विनोद, आदित्य, योगेश, लक्ष्मीचंद, देव कुमार, विनय, मांगेराम शामिल रहे। जय भारत स्वाभिमान संगठन द्वारा आईटीसी रोड स्थित सिद्धार्थनगर में श्रद्धांजलि सभा की। संजय तेगवाल, आरसी सोनकर, अमर सिंह, विवेक भारती, राकेश गौतम, आशुतोष कर्णवाल, नरेश कुमार लांबा, सहीराम, देशराज सिंह, मैनपाल, इश्कलाल आजाद, सतेंद्र कुमार, अमरदीप मौजूद रहे। बुद्ध शिक्षा संस्थान में ज्ञानचंद आजाद, बीर सिंह, रघुवीर सिंह बौध, महेंद्र सिंह, चमनलाल, महेंद्रपाल, कुशलपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, राकेशद मोगा ने श्रद्धांजलि दी।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने भगवान वाल्मीकि मंदिर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धांजलि सभा की। विशंभर सिंह, आनंद बिरला, मनमोहन सूद, सौरभ, रमेश डबराल, वेद प्रकाश, अरविंद पालीवाल, श्रेष्ठ, सतीश, नाथीराम, अनिल, नीरज मौजूद रहे।