फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर की गई कार्रवाई, 31 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर 31 वाहनों को सीज किया गया, जबकि चार लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी एआरटीओ आरपी मिश्रा एवं यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार रात को शहर की अंबाला रोड, दिल्ली रोड, बड़गांव व नानौता रोड पर अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने खनिज के ओवरलोड 14 ट्रक और लकड़ी से लदी 17 ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया। इसके साथ ही टीम ने 4.62 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला। यात्री कर अधिकारी राकेश मोहन ने बताया कि ओवरलोड वाहनों से सड़कें खराब हो रहीं हैं। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन उनको व्यावसायिक उपयोग में लाया ला रहा है, जबकि ट्रॉलियों का पंजीकरण ही नहीं कराया जा रहा है। जो कि गलत है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें