फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से हुआ भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। विश्वकर्मा विकास समिति के तत्वावधान में ज्ञान विज्ञान के प्रणेता एवं शिल्पकला के जनक भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई, विचार गोष्ठी और भंडारे का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बैंड, अखाड़े, झांकियां शामिल रही।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कालेज मार्ग स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, आल इंडिया गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मजाहिर राणा, भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, राकेश सिंघल आदि ने किया। अतिथियों एवं वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को शिल्प कला का जनक बताया और समिति को हर तरह से सहयोग का आश्वासन दिया। इसके उपरांत अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर शोभायात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन रामपाल विश्वकर्मा ने किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में अनेकों बैंड, झांकियां, अखाड़े शामिल रहे। मुख्य सवारी पर भगवान विश्वकर्मा के वेश में गौरव पांचाल विराजमान थे। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इससे पूर्व विश्वकर्मा धर्मशाला स्थित समिति कार्यालय पर आहूत भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज से बुराईयों के उन्मूलन पर बल दिया गया। अध्यक्ष वेद प्रकाश विश्वकर्मा, देवी चंद पांचाल, नवीन पांचाल, सत्यपाल, आर्यन बालियान, अरविंद बालियान, रामपाल विश्वकर्मा, कंवरपाल, मनोज शर्मा, सुरेंद्र, प्रमोद पांचाल, संजय विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, बिजेंद्र विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें