नानौता/बड़गांव(सहारनपुर)। राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा के मुख्य संयोजक शेरसिंह राणा ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट पर आया अध्यादेश वापस नहीं लिया गया तो युवा बड़ा आंदोलन करेंगे। यात्रा के नानौता पहुंचने पर नगर व देहात क्षेत्रों से उमड़ी भीड़ ने शेरसिंह राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया।
मंगलवार को तीसरे दिन यात्रा सहारनपुर से होते हुए नानौता पहुंची। के सहारनपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर शेर सिंह राणा ने यात्रा के दौरान किसी भी जाति का विरोध नहीं करने की बात दोहराई। उन्होंने एससी/एसटी एक्ट अध्यादेश के खिलाफ होने की बात कही। उन्होंने केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने अध्यादेश वापस नहीं लिया तो युवा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा शेरसिंह राणा को महाराणा प्रताप का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरसावा चीनी मिल के चेयरमैन ठाकुर भीम सिंह (ढिक्का), ब्लाक प्रमुख पति कुलबीर राणा, अनूप सिंह पुंडीर, कुंवर राजबीर राणा, संजयवीर राणा, गंगोह विधान सभा कार्यक्रम संयोजक सुधीर पुंडीर भारी, विलास पुंडीर, राजकुमार राणा, मनोज राणा, अमित राणा, अमीसिंह, विजय राणा, राजीव नामदेव, अजय प्रताप सिंह, महेश राणा, डिंपल राणा भारी, जगबीर फौजी, प्रवीण राणा, रॉकी राणा, चेतन राणा आदि काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव ने यात्रा के समर्थन की घोषणा की।
बड़गांव में क्षत्रिय समाज के लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा के संयोजक शेरसिंह राणा ने कहा कि सरकार का ये काला कानून सवर्ण के लिए नहीं बल्कि पिछड़े और अल्पसंख्यकों के लिए घातक है। बीस प्रतिशत लोगों के वोटों के लिए देश की 80 प्रतिशत आबादी की अनदेखी सरकार को भारी पडे़गी। राणा ने कहा कि जिले में 15 दिनों की यात्रा थी जिससे प्रशासन ने मात्र तीन दिन में ही समेट दिया। उन्होंने कहा लोगों के स्नेह से उनका पांच लाख लोगों को जोड़ने का कार्य मेरठ तक ही पूरा हो जाएगा। आगरा तक पहुंचने पर यह संख्या 25 लाख होने की संभावना है। इससे पूर्व गांव मौरा, दल्हेडी में भी सम्मान अधिकार पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। ललित राणा, भीमसिंह, कुलबीर प्रमुख, कानसिंह राणा, श्यामसिंह प्रधान, संजयवीर राणा, दीपक चौहान, अतुल राणा, महेश राणा, नाथी सिंह, मा रणदीप पुंडीर, संजू प्रधान आदि मौजूद रहे।