फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक रोड पर बस चलाने के लिए मंत्री को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान बड़गांव मार्ग से सहारनपुर हसनपुर चुंगी तक 32 गांवों को जोड़ने वाला लिंक मार्ग बनकर तैयार हो चुका है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की यात्री बसों के संचालन को लेकर भाजपा सांसद व संबंधित क्षेत्र के आठ ग्राम सभा के प्रधानों ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को अपना मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान बड़गांव मार्ग से सहारनपुर हसनपुर चुंगी तक जाने वाला 22 किलोमीटर का मार्ग काफी खस्ता हाल था। अब इस मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है और यह पूरी तरह से बनकर तैयार को चुका है। इस मार्ग से 32 गांव जुड़े हुए है। इस मार्ग के तैयार होने पर भाजपा सांसद राघव लखन पाल व आठ ग्राम सभाओं के प्रधानों पहांसू के प्रधान राजेंद्र चौधरी, पिलखनी बल सिंह, चेहड़ी टिकम सिंह, मदनुकी कुलबीर सिंह, बुढ्ढाखेड़ा गुर्जर पद्म सिंह, चकवाली बबीता देवी, घाटहेड़ा चौधरी श्याम सिंह, मुंडीखेड़ी बलबीर सिंह ने प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एक पत्र भेजा है। इसमें मांग की गई है कि इस मार्ग पर परिवहन निगम की कम से कम चार यात्री बसों का संचालन किया जाए जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें