टीकाकरण अभियान में लोगों से सहयोग मांगा
सहारनपुर। पोलियो में कार्यरत समुदाय स्तर की कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए मंगलवार को जिला अस्पताल के टीबी सैनेटोरियम में बैठक का आयोजन किया गया। पोलियो अभियान में विभाग की मदद करने वालों की सराहना की गई। साथ ही वर्तमान में नौ बीमारियों के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील की गई।
मुख्य अतिथि रहे सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. आनंद किशोर गौतम और डिप्टी सीएमओ डॉ. चौधरी ने बैठक को संबोधित किया। कोर ग्रुप के डीएमसी निसार खान ने पोलियो अभियान से जुड़े अपने अनुभवों को बताया। अधिकारियों ने वर्तमान में नौ बीमारियों की रोकथाम के लिए एएनएम के द्वारा गांव गांव जाकर बच्चों को लगाए जा रहे टीकों के अभियान में सहयोग की अपील की। साथ ही माताओं से अपने बच्चों को टीके लगवाने के लिए कहा गया। इस मौके पर सरिता, गुलफशा, नाजिया, श्रीकांत, अंकित, शुभम आदि मौजूद रहे।
सक्रिय टीबी खोज के लिए प्रशिक्षण दिया
सहारनपुर। वर्ष 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करने के लिए जनपद में चलाए जा रहे सक्रिय टीबी खोज अभियान को लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। अभियान चार से 14 सितंबर तक चलेगा। शिविर में बड़ी संख्या में आशा और आंगनबाड़ी शामिल हुईं।