फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से घोड़ा मरा, विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से घोड़ा मरा, विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। एचटी लाइन का करंट लगने से एक घोड़े ने दम तोड़ दिया। विरोध में ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी फुरकान अपने घोड़े को लेकर खेत में घास काटने गया था। लखनौती-आलमपुर मार्ग पर घोड़े को चरने के लिए छोड़कर वह घास काटने लगा। तभी उसका घोड़ा वहां पहले से टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से घोड़े की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह तार पिछले दो दिन से टूटा पड़ा है। कई बार उन्होंने शिकायत कर तार जोड़ने की मांग की। लेकिन फिर भी तार नहीं जोड़ा गया। कर्मचारियों की लापरवाही से ही घोडे़ की मौत हुई है। कुर्बान, अरशद, आरिफ, वकील, सुल्तान आदि ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें