पाकिस्तान का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। बालाजी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर पाकिस्तान तथा आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान सुदीश पुंडीर, सोनू ठाकुर, राहुल कश्यप, भारती सिंह, राहुल देव, प्रवीण बागड़ी, संजय सेन, मोहित, सचिन, हर्ष, बबलू, अमित गुर्जर आदि शामिल रहे।
कैंडल मार्च निकाला
फोटो समाचार
खतौली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम खतौली डिपो में कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। रामप्यारे प्रसाद, विनोद शर्मा, उमेश कुमार, अनिल कुमार, जयक्रेश, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, विकास मलिक, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से वीर अब्दुल हमीद चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी, मुफ्ती कासिम, सुधीर लांबा, तस्लीम सिद्दीकी, अनिल लांबा, मौलाना शाहनवाज, नेत्रपाल, डा. आरिफ आदि मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन की शोकसभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष डा. आस मोहम्मद अंसारी, नगराध्यक्ष नफीस अंसारी, मोहम्मद यासीन अंसारी, शौकत, लियाकत, सभासद फैय्याज अंसारी, सलमान अंसारी, वसी अंसारी एडवोकेट, इरफान आदि मौजूद रहे। एमएलएम एकाडेमी में छात्रा छात्राओं ने पुलवामा में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधिका नीतू अग्रवाल व प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया।
फोटो समाचार
पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
मोरना। चौधरी चरण चौक पर भानू गुट भाकियू कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, नवीन सहरावत, वेदपाल, हाजी जान मोहम्मद, साजिद, चंद्रमोहन, नरेश पाल, गौहर सिददीकी, बोबी, मास्टर इकबाल, फरहान, जमाल, किरण कौशिक, सलेक चंद, मुकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
मंसूरपुर। राज पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा पाकिस्तान का पुतला फूंका। दीप्ति राणा, पूजा, ज्योति, पार्वती, आयुषी, साथिया, आरती, सलोनी, निशा आदि छात्राएं शामिल रहीं।