फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार को शहर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। दिन भर काली घटाएं छाई रहीं। शाम के समय भी शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन

जनपद में पिछले एक सप्ताह से बादलों का आवाजाही रही। प्रतिदिन सुबह-सुबह बादल छाते और दोपहर तक छट जाते, जिसके बाद फिर से धूप निकल आती। मगर शुक्रवार को पहले तो सुबह दस बजे कोर्ट रोड क्षेत्र में करीब दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर के समय बेहट रोड से सटे क्षेत्र में 15-15 मिनट तक दो बार झमाझम बारिश हुई। थोड़ी ही देर की बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश में नहाकर बारिश का आनंद लिया। बारिश की वजह से मौसम में हल्की ठंडक रही। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें