सहारनपुर। केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में सपाइयों ने उपलों का हार पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जनविरोधी इस सरकार को जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में उखाड़कर फेंक देगी। इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर फल और दूूध के पैकेट वितरित किए।
रविवार को दिल्ली रोड पर पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी और वरिष्ठ नेता अब्दुल गफूर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने गैस के रेट में की गई वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने गोबर से बने उपलों की माला पहनकर और खाली सिलिंडर के साथ विरोध व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से जल्द ही बढ़ाए गए रेट को वापस लेने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ता दुर्गापुरी कुष्ठ आश्रम पहुंचे और अखिलेश यादव के जन्मदिन पर फल और दूध के पैकेट वितरित किए। शाहबान अली, वसीम अहमद, इरशाद सलमानी, विनोद कुमार, हिमांशु चौधरी, सलमान मलिक, गुफरान, शाहरूख, नवीर मलिक, मोहम्मद शौकीन, नसीम, मुस्तकीम, अहसान, राहुल कुमार, शमी प्रधान, शाहनवाज सलमानी, शाहिद, नौशाद, समीर, आजम, शाकिर, विनय कुमार, नवाजिश, यामीन अहमद, समीर, इस्लाम, अलीजान, सुहैल मलिक आदि रहे।