फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने केक काटा और मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गरीबों, किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा पर चलकर ही देश और प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान और चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चंद्रशेखर यादव, कुलवीर राणा आदि ने भी विचार रखे। राव वजाहत, राजेंद्र सिंह, मांगेराम कश्यप, महजबीं खान, नरेश कुमार, हसीन कुरैशी, उदयवीर कश्यप, अब्दुल गफूर, अमित गुर्जर, अनुज मदनूकी, जमाल साबरी, जितेंद्र त्यागी, मुस्तफा, राजवीर यादव, शौकीन, रमेश चौंदाहेडी, नबाब यादव, इरफाना आदि रहे।
उधर, चकराता रोड स्थित नगर विधायक के कैंप कार्यालय पर भी अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। विधायक संजय गर्ग ने केक काटा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर सपा मुखिया को शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष आजम शाह, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री सरफराज खान ने की। शेखर राणा, प्रवीण मलिक, अमित यादव, राजीव शर्मा, टिंकू अरोड़ा, हाजी शाहनवाज, सुशील सोनकर, शाहवेज, मांगेराम कश्यप, इमरान सैफी, हाजी गुलशेद, सुनील गुप्ता, राजीव अग्रवाल, फैसल सलमानी, सुदेश गुर्जर, बिट्टू नंबरदार, सुरेश त्यागी, आशीष वैश्य, अब्दुल गफूर, राहुल शर्मा, प्रणव शर्मा, सलीम अंसारी, शहजाद अहमद, अन्नू वर्मा, महफूज अंसारी, जहीर, हाजी कल्लू, शाहवेज मलिक, सैफ अली, उमर हवारी, चंद्रशेखर पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें