फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेट्रोल और डीजल का मूल्य उच्चतम स्तर पर पहुंचने के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता शुक्रवार को भैंसा बुग्गी पर वाहन लादकर प्रदर्शन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे थे। वक्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने का आरोप प्रधानमंत्री पर लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा, जिसमें केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार पहले तो जनता से पेट्रोल और डीजल के जरिये अनुचित वसूली कर सरकारी खजाना भरती है और बाद में अपने चहेते औद्योगिक घरानों को सब्सिडी के रूप में अरबों रुपये बांटकर खजाने को खाली करती है। यह देश की जनता के साथ विश्वासघात है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। विधायक मसूद अख्तर और विधायक नरेश सैनी ने केंद्र की भाजपा सरकार को लुटेरी सरकार करार दिया। आरोप लगाया कि सरकार तेल कंपनियों के साथ मिलकर जनता को लूटने का काम कर रही है। कहा कि सरकार को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं रह गया है। 2019 के चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण चौधरी, विवेककांत, अशोक सैनी, गुलफाम अंसारी, गौरव वर्मा, नसीब खान, ओमपाल, इमरान कुरैशी, रणवीर, राजीव बतरा, प्रवेश धीमान, अजय त्यागी, विजय शर्मा, अमरदीप जैन आदि शामिल रहे।
कांग्रेस आज मनाएगी विश्वासघात दिवस
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि 26 मई को केंद्र में बनी भाजपा की सरकार को चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन को कांग्रेस विश्वासघात दिवस के रूप में मनाएगी। कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। मोदी और उनके मंत्री झूठी और हवा हवाई बातें कर जनता को धोखा देते आ रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि मोदी सरकार आज तक एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है। ऐसे में सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें