फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबलीगी इज्तिमा में दिया दीन के प्रचार का पैगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तबलीगी इज्तिमा में दिया दीन के प्रचार का पैगाम
विज्ञापन

चिलकाना। तबलीगी इज्तिमा में उलमा ने अधिक से अधिक संख्या में जमातों में निकलकर दीन के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस दौरान 100 जोड़ों का निकाह कराया गया।
मंगलवार को चिलकाना के दुमझेड़ा रोड पर स्थित इज्तिमागाह में हुए कार्यक्रम को दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन मरकज से आए मौलाना शौकत सीतापुरी ने कहा कि हर मुसलमान को ज्यादा से ज्यादा संख्या में तबलीगी जमात से निकल कर कुरान के बताए रास्ते पर चलकर दीन को समझाने का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। इससे आने वाली नस्लें भी मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर अपना दीन और दुनिया दोनों संवार सकें। अंबेडकरनगर से आए मौलाना किफायतुल्लाह ने कहा कि मदरसों में अब दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम का पूरा इंतजाम हो चुका है। बच्चों को मदरसों में पढ़ने जरूर भेजना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी ओसाफ फिरोजाबादी ने कहा कि अपने नगर की सभी मस्जिदों को 24 घंटे नमाजियों के लिए आबाद रखें। इसी प्रकार अपने आसपास की मस्जिदों में दिन-रात इबादत होनी चाहिए। इज्तिमा के दौरान जिले भर से आए लगभग युवक-युवतियों का निकाह मौलाना सत्तार, मौलाना गयूर मजाहिरी, मुफ्ती मौहम्मद इमरान, मौलाना मुआवज, मुफ्ती मौहम्मद आरिफ द्वारा पढ़ाया गया। हाजी सलीम, महमूद हसन, हाजी शमशाद, वकील अहमद, मौहम्मद अहबाब, हयातुल्ला, हाफिज वहीद, अजीज कुरैशी, मौलाना सनव्वर, अहतेशाम, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद उस्मान, इमरान अहमद, रिजवान अली, चेयरमैन अकबर कुरैशी आदि मौजूद रहे। उधर, इज्तिमा में बाहर से आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग 300 वालंटियर लगे हुए थे। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें