फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर के केबिल बख्शे में आग लगने से घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सांपला रोड स्थित 33केवी बिजली घर के केबिल बक्से में मंगलवार की सुबह आग लगने से नगर एवं देहात क्षेत्र की बत्ती घंटों गायब रही। जिस कारण भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत अमित त्यागी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे 33केवी बिजलीघर के केबिल बक्से में आग लग गई। जिस कारण बत्ती गुल रही। बिजली कर्मी मरम्मत कार्य में दिनभर जुटे रहे। बिजली नहीं आने के कारण लोगों का गर्मी के चलते बुरा हाल रहा। बिजली की स्थिति यह थी कि 15 मिनट आई उसके बाद घंटों गुल रही। यही स्थिति देहात में देखने को मिल रही है। बिजली व्यवस्था पटरी से उतर जाने के कारण लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। बिजली आने जाने का कोई टाइम निश्चित नहीं है। एसडीओ ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक नगर व देहात क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जबकि बिजली की स्थिति इसके उलट है। अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
संपूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायत का निस्तारण
फोटो संख्या 7
देवबंद। खंड विकास कार्यालय में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के समक्ष महज आठ शिकायतें ही पहुंची। इनमें से सिर्फ एक ही शिकायत का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची अधिकांश शिकायतें बिजली और राजस्व विभाग से संबंधित थी। जबकि एक शिकायत स्वास्थ्य विभाग और नागल थाना पुलिस की पहुंची। अटल सेना युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय राज ने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें 10 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में विकास चौधरी, अविनाश, आदेश, रॉकी, अमित, मिन्टू, बिट्टू आदि रहे। तहसील दिवस में तहसीलदार परमानंद झा, सीओ सिद्धार्थ सिंह, बीडीओ अंबरीश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें