फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए एडीएम से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए एडीएम से मिले किसान
विज्ञापन

सहारनपुर। पावर कारपोरेशन द्वारा भूमि अधिग्रहण और पेड़ों का उचित मुआवजा देने में हीलाहवाली करने से खफा किसान पूर्व विधायक और कांग्रेेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान मसूद के नेतृत्व में एडीएम-ई एसके दूबे से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में एसडीएम के सामने तय हुए मुआवजे को देने से पावर कारपोरेशन पीछे हट रहा है। उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस मामले में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पीके पांडे से भी मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को पावर कारपोरेशन की टावर लाइन से प्रभावित नल्हेडा गुर्जर, चांदनपुर, मनानी आदि गांवों के किसान पूर्व विधायक के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम के सामने मुआवजा राशि तय हो जाने के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। मुआवजा दिलाने में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का मुआवजा में भी पावर कारपोरेशन किसानों के साथ खेल कर रहा है। पूर्व विधायक ने बताया कि हमेशा पेड़ की परिधि नापकर ही उसकी कीमत का आंकलन किया जाता है। लेकिन पावर कारपोरेशन पेड़ के मुआवजे के लिए होने वाली पैमाइश में परिधि की बजाय उसके बीच की चौड़ाई को आधार बना रहा है । उन्होंने कहा कि किसानों के शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा मिलने तक पावर कारपोरेशन को काम बंद करने के निर्देश दिए जाएं। ऐसा नहीं होने पर किसान मौके पर पहुंचकर काम रुकवाने को मजबूर हो जाएंगे। वार्ता में तय हुआ कि बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराएगा। विक्की पुजना, शेर सिंह नल्हेड़ा गुर्जर, नाथीराम मनानी, रमेश प्रधान, राजेश, वक्कार, गुड्डू, समय सिंह, सतपाल मनानी, सोनू चांदनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें