सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकारों ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान देने दिए गए। सौभाग्य योजना में मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिए।
विकास भवन सभागार में ग्राम स्वराज दिवस कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने ग्राम स्वराज दिवस पर 63 गरीब परिवार को विद्युत कनेक्शन वितरित किए। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत 16 लाभार्थी गरीब परिवार को स्वीकृत किया। सांसद ने कहा कि आज गरीब लोगों का सपना साकार हो रहा है। पूर्व की सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक कदम नहीं उठाए। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि ग्राम स्वराज के अंतर्गत प्रधानमंत्री का सपना है कि सबको बिजली मिले। विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया, जिस पर तेजी से काम चल रहा है। आज हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार की जितनी भी योजना चल रही है। उनका हर गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, संयोजक अजीत राणा, अधिशासी अभियंता राजीव भट्ट, एसडीओ सुधीर कुमार, जेई मोहम्मद आजम, आदि मौजूद रहे।