फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से पचास हजार की नगदी सहित सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में आग से नगदी सहित सामान जला
विज्ञापन

बेहट। थाना मिर्जापुर के गांव आलमपुर में छप्पर के एक मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बाद में दमकल भी पहुंच गई थी। आग में 50 हजार रुपये की नगदी जलने के साथ ही करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग अपराह्न करीब तीन बजे लगी। गांव आलमपुर निवासी दिलशाद और उसका परिवार गेहूं की फसल काटने गए थे। घर पर ताला लटका था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना दिलशाद को दी। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक घर और उसमें रखी नगदी, जेवरात और घरेलू सामान जल गया। पीड़ित परिवार का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें