चिलकाना। ब्लाक सरसावा के गांव दभेड़ा कला को ओडीएफ घोषित किया गया है। यह गांव ब्लाक का 39 वां ओडीएफ गांव है। ओडीएफ होने पर गांव में गौरव यात्रा निकाली गई।
गांव दभेड़ा कला को ओडीएफ घोषित होने पर प्राथमिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत मो. दानिश ने कहा कि आज दभेड़ा कलां के हर घर में शौचालय बन चुका हैं। कोई भी ग्रामीण खुले में शौच के लिए नहीं जाता है। अब ग्रामीणों की जिम्मेदारी है कि अपने गांव को स्वच्छ रखने का कार्य करें। ग्राम प्रधान मो. जुल्फान, ग्राम सचिव संजीव कुमार ने कहा कि गांव को ओडीएफ कराने में सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने गांव में ढोल-नगाडों के साथ गौरव यात्रा निकाली, जो गांव की गलियों से होती हुई प्राथमिक स्कूल में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान फारूख, अयूब, अनवर, इरफान, दाऊद, याकूब, अरशद आदि थे।