सहारनपुर। पंत विहार स्थित एक सभागार में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा नेता अभय चौधरी ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा देश के महान नेता थे, जिन्होंने सभी धर्मों को साथ लेकर बहुत विकास कार्य किए। डीसीडीएफ डायरेक्टर महावीर सिंह ने बहुगुणा को हिमालय पुत्र बताया। डा. नरेश, ऋषिपाल शर्मा, संजय शर्मा, चरण सिंह, रविंद्र चौधरी, इरफान, अशोक चौधरी मौजूद रहे।