फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं आंबेडकर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एसडीएम रामविलास यादव ने 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली परिसर में आंबेडकर जयंती पर शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकालने के संबंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस संबंध में एसडीएम रामविलास यादव अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि आंबेडकर जयंती पर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। अधिकारियों से लोगों से आह्वान किया कि वह अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग दें। कोतवाल पंकज त्यागी, चौधरी राजपाल सिंह, सलीम कुरैशी, डा. महेंद्र सिंह सैनी और राजकुमार जाटव आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अंसार मसूदी, राकेश गांगुली, रोशन आरा, सुशील जयसवाल, जितेंद्र बौद्ध, अंजर खां, तेलूराम पंवार, चौधरी ओमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें