फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने को महिलाओं को उठाने होंगे डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने को महिलाओं को उठाने होंगे डंडे
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में महिला, मजदूर एवं लघु किसान मोर्चा के सम्मेलन में महिला समानता, किसान कल्याण, कौमी एकता, महिला अधिकार, मानवाधिकार, लिंग भेद तथा नशे का विरोध करने आदि मुद्दों को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में आम आदमी से जुड़े मुद्दों का 19 सूत्रीय ज्ञापन सर्वसम्मति से पास कर प्रधानमंत्री को भेजा गया।
मंगलवार को सुल्तानपुर के पैठ बाजार में हुए महिला, मजदूर एवं लघु किसान मोर्चा के 30 वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजसेवक जयनाथ शर्मा ने कहा कि महिला स्वयं शक्ति स्वरूपा है। वह शक्ति का भंडार है, जरूरत है तो केवल अपनी शक्ति पहचानने की। नारी पढ़ी लिखी होगी तो अज्ञानता दूर होगी। अज्ञानता के खत्म होने से ही अधिकारों की जानकारी होती है तथा उनकी प्राप्ति होती है। जयनाथ शर्मा ने दिशा के 30 वर्ष के सफर को नारी समाज के उत्थान का सफर बताते हुए कहा कि दिशा ने इस सफर में नये-नये मुकाम हासिल किए है।
विज्ञापन

संगठन के संयोजक केएन तिवारी ने कहा कि जब तक महिला आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक रूप से सशक्त नहीं होगी, तब तक उसका शोषण होता रहेगा। महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसे विशेष अधिकार दिए जाने की जरूरत है। अस्तित्व संस्था की सचिव रेहाना अदीब ने कहा कि महिलाओं को नशे का कारोबार खत्म करने के लिए एक बार फिर अपने हाथों में डंडे उठाने होंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन को शाहना प्रवीन, मो. काजमी, ओमी पंवार, नसीमा, निर्मला, जहानवी तिवारी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, पीरू मियां, शादाब, इकराम कुरैशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम 19 सूत्रीय ज्ञापन को पढ़कर सुनाया गया। बालकृष्ण शर्मा, राजीव सिंघल, कुराबान, तस्नीम, सम्भव तिवारी, चमन लाल, जयपाल तिवारी, सीताराम सैनी, बीसीराम, राजो देवी, मीरा, सुरेशो सैनी, तनवीर, लियाकत कुरैशी, नीतू, चाणू राम, शहनाज, शमीम आदि थे। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता स्व. मांगेराम की स्मृति में माइक्रो फाइनेंस में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुलदीप को पांच हजार रुपये, शाल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें