फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हुआ स्कंद माता का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों में हुआ स्कंद माता का गुणगान
विज्ञापन

सहारनपुर। पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने स्कंद माता का गुणगान किया। इसके साथ ही उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोला।
आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। संदीप शर्मा ने ‘मेरे घर में कोई कमी नहीं मां, बस तेरा आना बाकी है’ भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। युवा जागरण समिति के पदाधिकारियों और दिनेश सेठी ने ज्योति प्रज्जवलित की। डा. हरिओम गुप्ता, मनोज सिंघल, डा. ममता सिंघल, राजेश, गोपाल अग्रवाल, सीमा गुप्ता, अजय, मनमोहन, राजकुमार भाटिया, आशू सिंघल, विपुल सहित अन्य मौजूद रहे।
श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने पूजा अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पांचवां दिन स्कंद माता के स्वरूप की पूजा के लिए होता है। मां के हर रूप की तरह यह भी बेहद सरस और मोहक रूप है। स्कंद माता अपने भक्त को मोक्ष प्रदान करती है। राधा-विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के तत्वाधान में मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया। गोविंद नगर स्थित वैष्णो सिद्धपीठ महाकाली भैरव मंदिर में पंडित जितेंद्र गौड़ ने विशेष आरती कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कराई। श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री साईंधाम, श्री नारायणपुरी मंदिर, मंशापूर्ण श्री हनुमान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें