फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूल संचालकों में मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूल संचालकों में मची अफरातफरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक व मान्यता प्राप्त स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने के डर से कई स्कूल संचालक तो आनन-फानन में बच्चों की छुट्टी कर घर चले गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने सलेमपुर, बचीटी, नन्हेड़ा टिपटान, पाहुपुर समेत कई गांवों में प्राथमिक और मान्यता प्राप्त स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सरकारी स्कूलों में चल रही परीक्षाओं तथा शिक्षा की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अध्यापकों से प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़वाने पर जोर दिया। इसके बाद टीम ने कई प्राईवेट स्कूलों में पहुंचकर वहां रखे मान्यता संबंधी दस्तावेजों और छात्रों के रिकार्ड, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों का निरीक्षण किया। कई स्कूल संचालक तो निरीक्षण के डर से बच्चों की छुट्टी कर निकल गए। एबीएसए अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र के स्कूलों का सामान्य निरीक्षण किया गया है। कहां क्या मिला इसके बारे मेें उन्होंने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें