फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से लापता कक्षा सात की छात्रा लखनऊ रेलवे स्टेशन से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आशा मॉडर्न स्कूल से छुट्टी के बाद लापता हुई छात्रा बृहस्पतिवार को लखनऊ के चार बाग स्टेशन से सकुशल बरामद हो गई। छात्रा दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस में बैठकर लखनऊ पहुंच गई थी। साथ में यात्रा कर रहे सहारनपुर के एक यात्री ने सोशल मीडिया वायरल तस्वीर से उसे पहचान लिया था। छात्रा की वापसी के बाद पूरे मामले में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा सात की छात्रा लापता हो गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर छात्रा का फोटो भी वायरल हो गया थी। पुलिस स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करती रही। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा के दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र में होने की जानकारी पुलिस को हुई थी। जिस पर पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर बताया कि ं सहारनपुर से लापता छात्रा दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी ट्रेन के कोच नंबर सी12 में आरक्षित सीट नंबर 40 पर यात्रा कर रही है। जब तक यह सूचना मिली तब तक ट्रेन लखनऊ के निकट पहुंच चुकी थी। पुलिस अधिकारियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन की जीआरपी को ट्रेन में छात्रा की मौजूदगी की जानकारी दी। ट्रेन के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही बताए गए कोच से छात्रा को बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के साथ कोतवाली सदर बाजार पुलिस टीम को छात्रा को लखनऊ से वापस लाने को भेजा गया है। अभी तक जांच में यही बात सामने आ रही है कि छात्रा अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी। छात्रा के वापस आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
------------
-- आरक्षण कराकर छात्रा कर रही थी सफर
दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में कक्षा सात की छात्रा आरक्षित सीट पर सफर कर रही थी। उसका कोच सी 12 व सीट नंबर 40 बताया गया था। बताया जा रहा है कि यह सीट दिल्ली से तत्काल बुक कराई गई थी। शताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे सूचना देने वाले यात्री ने छात्रा को पहचान कर पहले ट्रेन के कोच चार्ट से उसका नाम की पूरी जानकारी करके सूचना दी। टिकट छात्रा के नाम से ही आरक्षित था। एसपी का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी कि यह आरक्षण छात्रा ने ही कराया था या फिर किसी ने उसके नाम से सीट आरक्षित कराई थी।
विज्ञापन

------------------
-- सीसीटीवी फुटेज में छात्रा टेंपो में बैठती आई नजर
छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने स्कूल और आस-पास निजी आवासों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। कोर्ट रोड पर आरजी पैलेस के सामने एक ज्वैलर्स की दुकान भी आधी रात में खुलवाकर उसके कैमरों की फुटेज देखी गई। सीसीटीवी फुटेज में स्कूल गेट पर छात्रा की मौजूदगी के अलावा सराफ की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में छात्रा टेंपू में बैठती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें