फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्घालु
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला गोविंदनगर स्थित प्राचीन वैष्णो सिद्धपीठ मां काली भैरव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया और पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने ध्वजारोहण कर किया। वरिष्ठ फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी और डा. राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ज्योति जलाकर की। पंडित गोपाल गौड़ ने पूजा अर्चना कराई। राजू एंड पार्टी ने पूरी रात माता रानी की महिमा का गुणगान कर भजन प्रस्तुत किए। मां काली, भगवान शंकर, राधा-कृष्ण और हनुमान भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात 101 कन्याओं पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक संजय गर्ग द्वारा किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र कंसल, जसबीर मोंगा, डा. एके बंसल, अमित खोटियान, दीपक गुप्ता, मानव तोमर, नवनीत कपूर, मनमोहन सेठी, नरेंद्र खोटियान, पंडित मनमोहन कुशल, दीपक भगत, विभोर राणा, पुनीत चौहान, मोहित गौड, रोहित, मनीष मोंगा, प्रियांशी कश्यप, ललित मोहन, बृजमोहन, सुमन गौड़, आयूष, कृष्णा, मतता, अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें