फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिक्ष बना रहा आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राकेश अरोड़ा हत्याकांड के खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं। सीबीआई जांच के लिए विपक्ष आंदोलन की रणनीति बना रहा है। कारोबारी के परिजन भी खुलासे से संतुष्ट नहीं है और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

शहर के पुराना डीएसओ कंपाउंड निवासी डेरी कारोबारी राकेश अरोड़ा हत्याकांड का पुलिस ने 11 माह बाद खुलासा किया। पुलिस ने दावा किया भूमि विवाद के चलते राकेश की हत्या की गई। लेकिन पुलिस मृतक के परिजनों को संतुष्ट नहीं कर पाई। एक आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार और राकेश अरोड़ा का मोबाइल फोन बरामद नहीं कर सकी है। सूत्रों की माने तो पुलिस के खुलासे के खिलाफ सपा, कांग्रेस और बसपा संयुक्त रूप से आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। उधर, राकेश की मां दर्शना रानी, पत्नी ममता रानी, बेटे अर्श अरोड़ा भी पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। परिजन मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़े हैं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि अभी दो आरोपी फरार है। उनकी गिरफ्तारी होने पर पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार और राकेश का मोबाइल फोन बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें