फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आएं युवा : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुत्व की रक्षा के लिए आगे आएं युवा : वर्मा
विज्ञापन


नकुड़। नगर के विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान और हिंदुत्व की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर नगर कार्यकारिणी का विस्तार कर नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार हिंदुओं पर दूसरी सरकारों में हुए अत्याचारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत माता और गोमाता की रक्षा का संकल्प भी लेना होगा। कार्यक्रम को जिला महामंत्री रोहित कटारिया, जिला संगठन महामंत्री डा. कुलदीप कुमार, देवबंद तहसील प्रभारी संदीप ग्रेवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व जिले के पदाधिकारियों का बस स्टैंड नकुड़ से रिसीव कर नगर के सदर बाजार, जनक बाजार, महादेव बाजार आदि से होकर रोड शो निकाला गया। इसके बाद के श्री विश्वकर्मा जी मंदिर में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में धीरज सिंघल, मनोज गोयल, बालेश सैनी, प्रदीप सिंघल और अरविंद रुहेला को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इसके अलावा जितेंद्र सैनी नगर अध्यक्ष, सचिन शर्मा नगर प्रभारी, आलोक जैन नगर संयोजक, ईशु भारद्वाज नगर महामंत्री, वरुण मित्तल, नगर संगठन महामंत्री, नीरज नामदेव कोषाध्यक्ष, पद्म प्रसाद अग्रवाल उपाध्यक्ष, कमल कांत गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, मनप्रीत ठाकुर नगर मंत्री, व सोनू धीमान नगर मंत्री के रूप में घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक भार्गव ने की। संचालन राजन शर्मा ने किया। मामचंद गोयल, प्रदीप सिंघल, प्रदीप राणा, राजन शर्मा, संदीप सैनी, मनीष भार्गव, डा. वेदप्रकाश सैनी, अमित शर्मा, लोकेश चौधरी, संजय धीमान, संदीप गर्ग, राजवीर चौधरी, विजय शंकर, आशीष त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें