फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों, गरीबों का शोषण नहीं सहेंगे : जैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों, गरीबों का शोषण नहीं सहेंगे : जैदी
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री अमीर हैदर जैदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने तुगलकी फरमान से गरीब किसानों की बिजली के दाम बढ़ा कर सभी के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि किसानों और गरीबों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के किसान सईद खान के प्रतिष्ठान पर बैठक में उन्होंने कहा कि बिजली के दाम यदि सरकार द्वारा नहीं घटाए गए तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री कहते हैं कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी, वहीं इसके विपरीत किसानों और गरीबों का शोषण हो रहा है। इसके विरोध में भाकियू सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। जब तक बिजली के दाम वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक भाकियू आराम से नहीं बैठेगी। इसके लिए भाकियू कार्यकर्ता नौ जनवरी को प्रत्येक ब्लॉक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष मुकर्रम राव, सतपाल लंढौरा, नगराध्यक्ष शाहिद खान उर्फ कालू खान, बासिद खान, मांगेराम, इशरत, नाजिम, आबिद हसन, ओमबीर मलिक, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें