फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बढ़े दामों को लेकर किसान लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली के बढ़े दामों को लेकर किसान सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के आह्वान पर बुधवार को मंडल के तीनों जिलों के किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के दर्जनों किसान बुधवार को कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार व मंडल अध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसान बुरे दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया। विद्युत निगम ने किसानों का उत्पीड़न किया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को बढ़े विद्युत दाम वापस लेने होंगे। ऐसा ना होने पर आंदोलन किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, धर्मेंद्र मलिक, अशोक कुमार, जावेद तोमर, मुकेश तोमर, मेवाराम, जगपाल सिंह, ईश्वर चंद्र शर्मा, भूपेंद्र त्यागी, इमरान, बृजपाल सैनी, प्रदीप ठाकुर, अनूप सिंह, बबली कांबोज, संजय, चौधरी विकास प्रधान, राजपाल, जयपाल प्रधान, आलिम प्रधान, घनश्याम राणा, राव नौशाद, पप्पू नागल, अमित, सेवराम, सोनू, कमलेश, केहर सिंह, मनोज कमाली, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस से हुई नोकझोंक
सहारनपुर। प्रदर्शन के दौरान किसानों की पुलिस से मामूली नोकझोंक हुई। दिल्ली रोड पर जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी भी किसानों के साथ चलते रहे। प्रदर्शन को लेकर कई किसानों की पुलिस से कहासुनी हो गई। मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के बाद किसानों ने गन्ना उपायुक्त से मिलकर गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें