सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने पांवधोई नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सफाई कराने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में पावंधोई नदी की सफाई कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नदी की सफाई के लिए आम जनता में जागरूकता लाकर उन्हें सफाई अभियान में शामिल किया जाए। सफाई के लिए स्थानीय लोगों की मदद से निगरानी समितियों का भी तत्काल गठन किया जाये। निर्देश दिए कि नदी के उद्गम स्थल से अंतिम छोर तक जगह-जगह निगरानी समितियां बनाई जाए। यह समिति सुनिश्चित करें कि कोई व्यक्ति नदी क्षेत्र में अतिक्रमण ना करें और ना ही उसमें कूड़ा या मलबा डाला जाए। समिति में सामाजिक लोगों के साथ पर्यावरणविद तथा स्थानीय पार्षद को शामिल किया जाए। पांच जनवरी तक समितियों का गठन कर लिया जाए। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।