गुरु गोविंद के साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया
सहारनपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों का शहीदी दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनकी शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने गुरु गोविंद सिंह की माता गुजरी, पुत्र अजीत सिंह, जुझार सिंह, फतेह सिंह, जोरावर सिंह की शहादत के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह दोनों बड़े साहिबजादे लाखों दुश्मनों से अकेले जंग लड़ते थे। वह बहुत कम उम्र में चमकौर साहिब के युद्ध में शहीद हो गए। गुरु गोविंद सिंह माता गुजरी और दोनों छोटे साहिबजादों हिंदू धर्म की रक्षा के लिए शहादत दी। ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि बच्चों को कभी भी अपनी कौम के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। शहादत पर कविता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने गरीब छात्रों को स्वेटर वितरित किए। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह, जीएस कालड़ा, खजांची, एमपी सिंह चावला, मनप्रीत बत्रा, पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, अमनदीप दुआ, सुखबीर सेठी, अमरजीत मौजूद रहे।
उधर, उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारा खलासी लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कीर्तन दरबार सजाया गया। रागी जत्थों और कथा वाचकों ने सिक्ख समुदाय के इतिहास के बारे में वर्णन किया। सुरजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। रघुबीर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह की शहादत की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है। उनके जैसी शहादत किसी ने ना दी और ना कोई दे सकता है। उनका पूरा परिवार हिंदुस्तान को गुलामी जंजीर से मुक्त कराने और धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गया। बीबी परमजीत कौर, कुलविंद्र सिंह, साहिब सिंह, धनबीर सिंह, मल्होत्रा, एपी सिंह, सुच्चा सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।