फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस की वेबसाइट का कमाल, एक साल पहले रिटायर हुए अधिकारी भी सहारनपुर में तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस की वेबसाइट पर सहारनपुर की सभी सूचनाएं गलत
विज्ञापन


सहारनपुर। नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ने का दावा करने वाली सहारनपुर पुलिस सूचना तकनीकी क्षेत्र में पूरी तरह से पिछड़ी हुई है। कागजों की आंकड़ेबाजी करने वाली सहारनपुर पुलिस सूचना तंत्र की पोल यूपी पुलिस की वेबसाइट ने खोल दी है। सहारनपुर से शासन को और यूपी पुलिस के पोर्टल को रिपोर्ट ही नहीं भेजी जा रही है। जिसके चलते एक साल में सेवानिवृत्त हुए और महीनों पहले जिला छोड़ चुके अधिकारी भी यूपी पुलिस की वेबसाइट पर सहारनपुर में तैनात दिखाए जा रहे हैं। सारी सूचनाएं ही गलत दर्शाई गईं हैं।
सहारनपुर पुलिस बेशक तकनीकी रूप से मजबूत होने का ढिंढोरा पीट रही हो, लेकिन पुलिस वेबसाइट पर दर्शाई जा रहीं सूचनाएं सहारनपुर पुलिस कार्यालय की लापरवाही उजागर कर रहीं हैं। यूपी पुलिस की वेबसाइट पर दर्शाया जा रहा ब्योरा इस समय की व्यवस्था के अनुसार पूरी तरह से गलत हैं। वेबसाइट के अनुसार सहारनपुर में दर्शाए गए अधिकांश अधिकारी या तो रिटायर हो चुके हैं या महीनों पहले जिला छोड़ चुके हैं। सीओ विष्णुचंद गौतम, ब्रिजपाल सिंह जाखड़, सुदेश चंद शंखधर, ब्रिजेश कुमार सिंह, अब्दुल कादिर, सुनीति में से कोई भी इस समय जिले में नहीं हैं। इनमें से तीन तो सेवानिवृत्त ही हो चुके हैं, जबकि ब्रिजेश कुमार सिंह एसटीएफ में, अब्दुल कादिर आगरा में और सुनीति पदोन्नति के साथ नोएडा में तैनात हैं।
विज्ञापन

सिर्फ पुलिस क्षेत्राधिकारी ही नहीं जिले के सभी थाना प्रभारियों का डाटा भी पूरा गलत हैं। आज भी यूपी पुलिस की वेबसाइट पर एक साल पूर्व में तैनात किए गए थाना प्रभारी ही दर्शाए जा रहे हैं, जबकि जो थाना प्रभारी दर्शाए जा रहे हैं, उनके बाद चार-चार, पांच-पांच थानेदार बदले जा चुके हैं। उनमें से भी अधिकांश जिला छोड़ चुके हैं। बिहारीगढ़ थाना में आज भी पीयूष दीक्षित तैनात दिखाए जा रहे हैं, बड़गांव में रामप्रकाश, चिलकाना में गिरीश जयंत, देवबंद में चमन सिंह चावड़ा, जनकपुरी थाना में मांगो देवी, कुतुबशेर में वेद प्रकश गिरि, नकुड़ में दीपक चतुर्वेदी, नानौता में सैय्यद हशमुद्दीन, सरसावा में संजय पांडे, सदर में मुनेंद्र, मंडी में संजरव विश्नोई, देहात कोतवाली में अमर सिंह, नगर कोतवाली में संजय वर्मा तथा महिला थाना में प्रभा सिंह तैनात हैं।

एक साल में चार-पांच थानेदार बदल गए
पुलिस कार्यालय से शासन को सूचना भेजने में पूरी लापरवाही बरती जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार उच्चाधिकारी कभी भी थाना प्रभारियों को बदल रहे हैं। एक साल में ही हर थाना पर चार से पांच थाना प्रभारी बदले जा चुके हैं। सदर कोतवाली में ही पांच थाना प्रभारी बदल दिए गए। इतनी जल्दी-जल्दी बदलाव होने के चलते सूचनाएं भेजने में लापरवाही हो रही है।
विज्ञापन

अधिकांश सूचनाएं अपडेट हैं : एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि कहीं भी कोई एफआईआर तक दर्ज होती है। तो सीसीटीएनएस के जरिए ऑनलाइन कर दिया जाता है। लेकिन यूपी पुलिस की वेबसाइट पर अधिकारियों की सूचना कैसे अपडेट नहीं हो सकी, इसके बारे में वह जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें