तीतरो। कर्णताल के पास स्थित नई बस्ती निवासी रणबीर की 16 वर्षीय बेटी निक्की श्री सरस्वती इंटर कालेज में कक्षा 10 में पढ़ती थी। छात्रा के चाचा संतोष कंकरवाल ने बताया कि निक्की को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। निक्की का उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था अचानक तबीयत बिगड़ने पर उल्टी हुई और नाक से खुन आने पर उसकी मौत हो गयी। निक्की की मौत पर कालेज के प्रधानाचार्य पद्म सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि देकर छुट्टी कर दी गयी।
विद्युत कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया
तीतरो। विद्युत विभाग ने महाकैंप लगा कर 4 लाख रुपये वसूले। इस मौके पर 33 उपभोक्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर 118 अवैध कनेक्शन काटे गए । वहीं 12 नए कनेक्शन भी दिए गए।
अधिशासी अभियंता जागेश कुमार के नेतृृृत्व में गुर्जर वाली चौपाल पर महा कैंप लगाया गया। कैंप में 4 लाख रुपये वसूले गए। घर घर चेकिंग अभियान चला कर अवैध रूप बिजली चला रहे 33 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गयी। 12 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन मौके पर दिए गए। 20 बिल जो गलत थे उन्हें सही किया गया। 118 अवैध कनेक्शन काटे गए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिल अधिक आ आते हैं इनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेई सचिन शर्मा प्रवीन अश्वनी, पंकज मलिक, रविंद्र, सुशील, प्रशांत आदि शामिल थे।