फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व सीएम पर आपतिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व विधायक की कड़ी निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम व सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा
विज्ञापन

देवबंद। पूर्व विधायक माविया अली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने की भाजपाइयों ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक में नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर 100 करोड़ हिंदुस्तान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च पदों के लिए चुना है। ऐसी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले अपनी जबान पर लगाम लगाएं। डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि अनर्गल बयानबाजी करने वाले नेताओं को दंडित करने की आवश्यकता है। उन्होंने वोट की राजनीति के लिए जो व्यक्ति देश व समाज को गाली देता है वह समाज का दुश्मन है। भूपेंद्र सिंह, राहुल त्यागी, विपिन त्यागी, अशोक राणा, विकास पुंडीर, अजय बिरला आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर मो. अनवर, आलोक खटीक, रजनीश चौहान, पवन धीमान, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रधान, आनंद वर्मा, अर्जुन सिंघल, मनोज सिंघल, शुभम सिंघल, विवेक तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें