छात्रों ने देखी कागज निर्माण की प्रक्रिया
छुटमलपुर। यूपी ग्रुप ऑफ कालेज ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को सोमवार को स्टार पेपर मिल सहारनपुर का भ्रमण कराया। इसमें छात्रों को पेपर बनाने की विधि के बारे में बताया गया। छात्रों को चिप्पिंग सेक्शन, पल्प सेक्शन, ब्लीचिंग सेक्शन और पेपर मशीन सेक्शन की सम्पूर्ण क्रिया विधि के बारे में बताया। भ्रमण में छात्र विशाल सैनी, सुरेश ठाकुल्ला, अनिल कुमार, शादाब अली, कमल, शिवम, अंकित, अमित, रंजन और सागर सैनी आदि के साथ अध्यापक राजीव पुंडीर, विवेक कुमार सैनी, रोहित जैन और सचिन त्यागी उपस्थित रहे।