मांगें पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रखेंगी आंगनबाड़ी कर्मचारी
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। मांगे पूरी ना होने तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि एक तरफ तो सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर हजारों आंगनबाड़ियां लखनऊ में खुले आसमान के नीचे बैठकर धरना दे रही हैं। उनके लिए ना खाने की व्यवस्था की गई और ना ही पानी की। सुनीता रोहिला ने कहा कि अधिकारी वजन दिवस फर्जी रिपोर्ट की मांग कर रहे हैं। ताकि उनकी नौकरी बच सकें। इस दौरान ममता गुप्ता, नीलम गुप्ता, कमलेश, विमला शर्मा, रजनी, मिनाक्षी, मंतलेश, सुनीता, रणनीता, सुनीता चौहान, पुष्पा, सुषमा, संगीता, रुकमेश मौजूद रही।
उधर, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के धरने के दौरान एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि जब-जब सरकारों ने कर्मचारियों का शोषण और उत्पीड़न किया है, तब-तब इंकलाब आया है। आंगनबाड़ी भी काम के घंटे एवं न्यूनतम मजदूरी की हकदार है। जिलामंत्री अनीता शर्मा ने कहा कि मांगें पूरी ना होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के किसी कार्य में सहयोग नहीं करेंगी। सुुधा धीमान, नरेंद्र दत्त शर्मा, प्रतिभा त्यागी, पारुल राय, ऊषा, रानी, लोकेश, गीता शर्मा, लता, कुसुम, मंजूरानी, सविता शर्मा, मीना गुप्ता, शगुफ्ता, राबिया, सितारा, ममता, उमेश, मधुबाला, ओमवती, कविता, अनील पुंडीर, अंजना नागपाल, बिमला, रेखा आदि मौजूद रही।